पूरी की पूरी वेबसाइट ही डाउनलोड करें

पूरी की पूरी वेबसाइट ही डाउनलोड करें

एक दिन मुझे टाइपोग्राफी के विषय में एक अच्छी ई-पुस्तक मिली। और मेरी अब यह आदत बन चुकी है कि मैं पुस्तकें वगैरह अपने स्मार्टफोन में पढ़ता हूं। एक पूरा पुस्तकालय मेरे स्मार्टफोन पर है। सो इस पुस्तक को भी मैं उसी में पढ़्ना चाहता था। किन्तु समस्या यह थी कि यह पुस्तक किसी पीडीएफ या ईपब के संरूप में नही थी बल्कि एक वेबसाइट के रूप में थी। और आप तो जानते ही हैं कि मोबाइल के टूजी नेट की गति कैसी होती है। फिर डाटा उपभोग बढ़ने से खर्चा भी बढ़ता।
ऐसे में मेरे काम आया “विन एचटी ट्रैक वेबसाइट कॉपियर“। यह एक छोटा सा मुफ्त का अनुप्रयोग है, इसकी सहायता से आप पूरी कि पूरी वेबसाइट को ही अपने कम्प्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। और हां सभी पन्नों के यूआरएल भी एकदम सही रहते हैं।
WinHTTrack
डाउनलोड का पता है: www.httrack.com
इसके बाद अब जरूरत थी अपने एंड्रायड फोन पर इसे देखने की। एंड्रायड का को पूर्वस्थापित एचटीएमएल व्यूअर है उसमें पन्ने को छोटा बड़ा करने की सुविधा नही है। इसलिए फिर थोड़ी खोज बीन के बाद मुझे एचटीएमएल रीडर मिला| है तो यह भी साधारण सा ही पर सुविधानुसार पन्ने को बड़ा छोटा करने की सुविधा है।
HTMLReader
by · September 5, 2013

No comments:

Post a Comment