ब्राउजरों के कुछ ऐसे नुस्खे जिन्हे शायद आप न जानते हों

ब्राउजरों के कुछ ऐसे नुस्खे जिन्हे शायद आप न जानते हों

कंट्रोल + शिफ्ट + T एकसाथ दबाने से आपके द्वारा आखिरी बार बंद की गई टैब पुन: खुल जाती है। यह फायरफॉक्स और क्रोम दोनो में काम करता है।
कुंजीपटल पर S दबाकर किसी चित्र में दाहिना क्लिक करने से उस चित्र पर “इमेज सर्च” हो जाती है। यह क्रोम में काम करता है।
किसी चित्र को आप यदि डेस्कटॉप से खींचकर गूगल के खोज बक्से में डालेंगे तब भी वह अपने आप अपलोड हो जाएगा और उस चित्र पर “इमेज सर्च” हो जाएगी। यह फायरफॉक्स और क्रोम दोनो में काम करता है।
dragdrop-image
एड्रेस बार में आप कुछ भी टाइप करें और उसके बाद “कंट्रोल + इंटर” दबाएं तो उस शब्द में अपने आप डॉट कॉम जुड़ जाएगा। यदि शिफ्ट + इंटर से डॉट नेट और कंट्रोल + इंटर से डॉट ओआरजी आता है। यह क्रोम फायरफाक्स दोनो में कार्य करता है।
किसी लिंक पर क्लिक करते समय कंट्रोल बटन दबाए रखने से वह लिंक नई टैब में खुलता है। यह क्रोम और फायरफॉक्स दोनो में कार्य करता है।
अपने वेब ब्राउजर को नोटपैड बनाएं। निम्नलिखित कोड को अपने ब्राउजर के एड्रेस बार में डालें और इंटर दबाएं। आपके ब्राउजर में कर्सर चमकने लगेगा। और हां आप जो कुछभी इसमें लिखेंगे उसे सहेज भी सकते हैं।
data:text/html,%20<html%20contenteditable>
turn_browser_into_notepad
हम अक्सर जब अपने ब्राउजर से google.com खोलते हैं तो google.co.in खुल जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भारत से हैं। अगर मुख्य गूगल डॉट कॉम खोलनी हो तो उसके लिए http://google.com/ncr पर जाएं।
गोपनीय विंडो खोलने के लिए कंट्रोल + शिफ्ट + N दबाएं।
पुराने गूगल को खोलें : यदि आप देखना चाहते हैं कि गूगल १९९८ में कैसा लगता था और उसी रूप में उसका प्रयोग करना चाहते हैं तो Google In 1998 लिखकर गूगल करें। आप वर्ष बदल भी सकते हैं।
(मैंने जांच किया तो पाया कि यह केवल क्रोम में कार्य करता है फायरफॉक्स में कार्य नही करता)
google_in_1998
गूगल इमेज सर्च में एक पुराना वीडियो गेम खेलें। गूगल इमेज सर्च में जाएं और Atari Breakout लिखकर खोजें।
game_in_google_search
इसके अलावा एक और गेम है। zerg rush लिखकर गूगल करें।


game_in_google_search_zerg_rush 
 by · July 24, 2014

No comments:

Post a Comment